धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड में असाक्षरों को साक्षर करने का एक नवीन कार्यक्रम नवभारत साक्षारता कार्यक्रम की शुरुआत किया जाना है। यह कार्यक्रम सत्र 2022 से 2027 तक चलाया जाएगा।
इसके लिए सभी साक्षरता कर्मियों की बैठक 17 दिसंबर को हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ़ प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मधुसुदन प्रसाद सांसद प्रतिनिधि ने की।
बैठक में चर्चा की गई कि प्रखंड में 15 वर्ष से ऊपर के सभी असाक्षरों को साक्षर बनाना है। इसलिए इसे सफल बनाने के लिए पंचायत में समिति का पुनर्गठन जरूरी है। इस निमित्त प्रधानायपक-सह- सचिव को पत्र निर्गत किया गया।
कहा गया कि समिति का पुनर्गठन कर दो दिन के अन्दर प्रखंड कार्यालय में जमा किया जाएगा। तत्पश्चात आगे की रणनीति बनाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रखड कार्यक्रम समन्वयक प्रभु प्रसाद विश्वकर्मा ने की।
![]()











Leave a Reply