Advertisement

झारखंड और हिमाचल प्रकृति का वरदान-सुरेश चंदेल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा के तीन बार के पूर्व संसद सदस्य सह हिमाचल प्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुरेश चंदेल एशिया के सबसे बडे मिट्टी के डैम झारखंड के टेनुघाट डैम घुमने आये।

इस अवसर पर चंदेल ने 2 फरवरी को एक भेंट में कहा कि झारखंड और हिमाचल दोनों राज्य प्रकृति का वरदान हैं। दोनों राज्यों के रहिवासी अत्यंत ही सरल एवं मेहनती होते हैं।

चंदेल ने कहा कि सरकारों को यहां पर्यटन स्थल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत हैं। कहा कि तेनु डैम सहित आसपास बहुत ही रमनीक स्थल हैं। पर्यटन विभाग के लिए बहुत संभावना है। इससे रोजगार सृजन भी होगा। आसपास के गांवों के रहिवासियों के बीच रोजगार बढेगा। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा करुंगा।

कहा कि यहां बीटीपीएस, सीटीपीएस, आईएल जैसे संस्थान हैं। बोकारो स्टील प्लांट सहित सीसीएल कम्पनी का संस्था हैं। कहा कि यहां हिन्दुस्तान के सभी राज्यों के रहिवासी किसी ना किसी रूप में सेवा दे रहें हैं, जिससे सभी प्रदेशों के परिवार आते है। ऐसे में टेनुघाट डैम को संपूर्ण विकास करने से पर्यटकों का हूजूम रहेगा। मौके पर विस्थापित नेता कैलाश ठाकुर मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *