Advertisement

बोकारो के पिछरी में मांदर की थाप पर झूमे प्राकृति प्रेमी

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के पिछरी में सरहुल पूजा समिति की ओर से 28 मार्च को बाहा बोंगा (सरहुल) महोत्सव सोल्लास मनाया गया। इस अवसर पर गांव के जेहरा स्थान में पूजा की गई। इसके बाद मांदर की थाप पर लोक नृत्य से समां बंध गया।

सरहुल पर्व के अवसर पर ग्रामीण महिला-पुरुषों संग उपस्थित अतिथि भी मांदर की थाप पर जमकर थिरके। मौके पर बेरमो क्षेत्र के भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने जल-जंगल-जमीन व विरासत को बचाते हुए विकास पर बल दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बेरमो को मिलकर आगे बढ़ाना होगा। विकास का प्रकाश हर ओर फैलाना होगा।

सरहुल पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, आजसू जिलाध्यक्ष संतोष महतो, भाजपा जिला मंत्री वक्रिम सिंह, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, झामुमो के वरीय नेता घुनू हांसदा सहित अन्य अतिथि पहुंचे।

नायके बाबा में सुरेश मुर्मू, शिव मुर्मू, रूपलाल मुर्मू व भदरू मुर्मू सहित अध्यक्ष शंकर मुर्मू, सचिव बिरेन टुडू, कोषाध्यक्ष रमेश टुडू व मुन्ना टुडू, उपाध्यक्ष रवि मरांडी, उप सचिव शंकर हेम्ब्रम, उप कोषाध्यक्ष राजेंद्र हांसदा, सलाहकार अनिल मुर्मू, संगठन पदाधिकारी सुनील हांसदा, मीडिया प्रभारी शिवलाल बास्के एवं सोशल मीडिया प्रभारी परगन मुर्मू, सुबोध मुर्मू, मार्टिन नाग व रमेश टुडू शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *