एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में 2 सितंबर को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह के बी कॉलेज बेरमो में करमा पर्व मनाया गया।
कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में पूर्व संध्या पर कॉलेज प्रांगण में प्राकृतिक पर्व करमा धूम धाम एवं नृत्य करते हुए मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि करम पर्व सृष्टि का पर्व है। यह समस्त मानव, जीव जंतुओं का पर्व है। उन्होंने कहा कि करमा को हम सभी प्रकृति की पूजा के लिए मनाते हैं। इस अवसर पर प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा कि झारखंड राज्य का यह एक प्रमुख त्यौहार है।
इस पर्व पर करमा वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि टोकरी में जावा भर कर बहनें भाई की लंबी उम्र की कामना करती है। डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि करमा पर्व के माध्यम से हम सभी प्रकृति से मिलने वाली चीजों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास ने कहा कि करम पर्व अच्छी फसल और स्वास्थ्य के लिए मनाया जाता है। वहीं पारंपरिक रीति रिवाज के साथ कॉलेज प्रांगण में प्राकृतिक पर्व करमा मनाया गया। मांदर की थाप पर घंटों नृत्य का दौर चला।

इस पारंपरिक करमा पर्व में प्राचार्य, प्रोफेसर इंचार्ज सहित डॉ साजन भारती, डॉ नीला पूर्णीमा तिर्की, डॉ अलीशा वंदना लकड़ा, डॉ मधुरा केरकेट्टा, डॉ वासुदेव प्रजापति, डॉ व्यास कुमार, प्रो. अमीत कुमार रवि, डॉ विश्वनाथ प्रसाद, डॉ शशि कुमार, डॉ सुशांत बैरा, प्रो. विपुल कुमार पांडेय, प्रो. संजय कुमार दास, प्रो. सुनीता कुमारी, सदन राम, रवि यादविंधु, हरीश नाग, संतोष राम, मो. साजिद, शिव चन्द्र झा, बालेश्वर यादव, रमेश टुडू, सूरज बेसरा, विनोद केवट, शिवेंद्र, भगन घासी, अजय हांसदा, संजय, करिश्मा, काजल, आबिद जहां आदि कॉलेज परिवार के सभी सदस्य, एनएसएस स्वयं सेवकों मे तनु कुमारी, कोमल कुमारी, काजल कुमारी, सुमन कुमारी आदि की उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply