आपसी भाईचारे का संदेश देता हैं सोहराय पर्व-हीरालाल
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी के जिला के हद में जैनामोड़ स्थित आवास में 10 जनवरी को धूमधाम से सोहराय पर्व मनाया गया।
झामुमो जिलाध्यक्ष मांझी ने बताया कि धान के फसलों के कटाई के बाद प्रकृतिक को समर्पित सोहराय पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार आपसी भाईचारे का संदेश देता हैं। रहिवासी एक दूसरे को पुआ पकवान खिलाते है। परंपरागत नृत्य संगीत पर सभी झुमते, नाचते, गाते हैं।
मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष घुंनु हांसदा, बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर उनेश सहित मंटू यादव, पंकज जयसवाल, आलोक सिंह, रंजीत सिंह, मदन महतो, फैयाज आलम, सौरभ भट्ट, मुन्ना उरांव, अनिल रजवार, राजू गिरि, सरजू मिश्रा, रिंकू मिश्रा, राजू मुंडा, सुनील साव, अमित विश्वकर्मा, राजेश महतो, सूरज गिरि, बिनोद महतो, रिंकू खान, अकील खान, मनोज रजक आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply