ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट महाविद्यालय में 22 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तेनुघाट महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुदामा तिवारी द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य तिवारी द्वारा सभी शिक्षकों, सभी शिक्षकोंतर कर्मियों तथा छात्र- छात्राओं को लोकतान्त्रिक मूल्यों की मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुणन् रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्याता प्रो. श्रीकांत प्रसाद, प्रो. महावीर यादव, प्रो. संजीत कुमार महाराज, प्रो. दिनकर प्रसाद स्वर्णकार, प्रो. धनंजय रविदास, प्रो. रावण मांझी के अलावे सहायक सहित महाविधालय के छात्र-छात्रा मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply