Advertisement

पीएमश्री +2 उच्च विद्यालय में मनाई गई राष्ट्रीय एकता दिवस

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार स्थित पीएमश्री +2 उच्च विद्यालय में 31 अक्टूबर को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और शिक्षकों ने एकता की प्रतिज्ञा ली तथा सरदार पटेल के योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यालय के इको क्लब द्वारा आयोजित विश्व ओजोन दिवस एवं राष्ट्रीय हरित उपभोक्तावाद दिवस जैसे पर्यावरण विषयक आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। सभी ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ रणजीत कुमार झा, शिक्षक महाकांत झा, रामबाबू शुक्ल, अमित कुमार, सुजाता कुमारी, डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह, सीमा ठाकुर, सीमा कुमारी, तुलसी कपरदार, सुजाता कुमारी, परमेश्वर बेसरा समेत अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *