Advertisement

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य ने की सुकुरमनी मामले की सुनवाई

डीसी एवं डीडीसी ने पौधा भेंट कर आयोग सदस्य डॉ आशा लकड़ा का किया स्वागत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला भ्रमण के क्रम में भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य डॉ. आशा लकड़ा 13 मार्च को बोकारो पहुंचीं। इस अवसर पर बोकारो परिसदन में जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने उन्हें पौधा भेंट कर स्वागत किया।

बताया जाता है कि इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने बोकारो परिसदन स्थित सभागार में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बोकारो जिला रहिवासी सुकुरमनी देवी एवं अन्य से संबंधित मामले की सुनवाई की। उन्होंने मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों से विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा।

बताया जाता है कि बैठक में डॉ लकड़ा ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रकरण से जुड़े तथ्यों की गंभीरता से जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रभावित पक्ष को न्याय मिल सके। इस अवसर पर उपायुक्त, उप विकास आयुक्त के अलावा अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खलखो, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के निदेशक वाई. पी. यादव, निदेशक पी. के. दास, सहायक निदेशक राहुल यादव, विधि सलाहकार सोनल राज, वरिष्ठ अन्वेषक शुभाशीष रसिक सोरेन, परामर्शी प्रेम कुमार मुंडा, परामर्शी कुशेश्वर साहू सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *