Advertisement

बिष्णुगढ के होटल अतिथि सत्कार में राष्ट्रीय सवर्ण सेना (युवा शक्ति) की बैठक

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ स्थित होटल अतिथि सत्कार में 31 अगस्त को राष्ट्रीय सवर्ण सेना युवा शक्ति की एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता राष्ट्रीय सवर्ण सेना (युवा शक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर शास्त्री ने की। बैठक में झारखंड के कई जिले के गणमान्य शामिल हुए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर शास्त्री ने कहा कि सवर्ण समाज का उदेश्य केवल अपने निजी या व्यक्तिगत हित अथवा स्वार्थ से ऊपर उठकर देशहित मे एकजुटता और विकास के साथ निरंतर आगे बढना है। उन्होंने संगठन की मजबूती बनाये रखने तथा अधिक से अधिक सदस्य संख्या पर जोर दिया।

महासचिव मिथिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि सवर्ण समाज का सर्वप्रथम लक्ष्य अपने समाज के भले के लिए कार्य करना हैं। उन्होंने कहा कि सवर्णो के लिए झारखंड मे अब तक किसी भी आयोग का गठन नही किया गया हैं, जबकि सवर्णो की भी अपनी अनेक जटिल समस्यायें है। जिसके निराकरण के लिए झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार को सवर्ण आयोग का गठन करना चाहिए, जिससे आदर्श सामाजिक ताना बाना बरकरार रहे। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश वैध ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के उत्थान हेतु प्रयासरत है। इस क्रम में उच्च जातियों के आर्थिक रूप से पिछड़े के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में भाग लेने वाले पदाधिकारियों द्वारा कहा गया कि उच्च जातियों में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गो का सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने का आंकड़ा अभी तक अलग से संधारित नहीं किया जा रहा है। वहीं अजय कुमार पांडेय ने सुझाव दिया कि इस संबंध में अलग से आंकड़ों के संधारण के बाद ही कोई ठोस निष्कर्ष निकाला जा सकता है। इस क्रम में उच्च जातियों में से आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गो के प्रमाण-पत्र बनने में आने वाली कठिनाईयों की ओर भी आयोग का ध्यान आकृष्ट कराया जाए।

बैठक में अगामी 14 सितंबर को काली मंदिर मेन रोड बिष्णुगढ मे बैठक करने, जिसमें तमाम सवर्ण समाज के पदाधिकारी और नये सदस्यों को शामिल करने, राज्य के 24 जिलों के प्रभारियों, केन्द्रीय कमेटी एवं प्रदेश कमेटी, जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी एवं अन्य कमेटियों का विस्तार कर सह प्रभारी पदाधिकारी बनाने, बिष्णुगढ मे नया कार्यालय का उद्धघाटन करने, बिहार के तर्ज पर झारखंड मे सवर्ण आयोग गठन को लेकर राज्यपाल व् मुख्यमंत्री से मिलने का दिन तय करने, पूरे झारखंड में सदस्यता अभियान चलाने, राज्य में ईडबल्यूएस जेनरल आरक्षण को 10 प्रतिशत लागू करवाने, धार्मिक न्यास बोर्ड के न्याय संगत संविधान के तहत मंदिर के पुजारियों को मासिक मानदेय झारखंड सरकार से दिलवाने, लोकसभा, विधानसभा व् पंचायत चुनावो मे सगंठन से लोकप्रिय साथियों को चुनाव में खड़ा करवाने, झारखंड मे संस्कृत विद्यालय का निर्माण कराने आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी।

उक्त बैठक मे मुख्य रूप से चतरा जिला से प्रदीप शर्मा, इचाक से सुरेन्द्र पांडेय, हजारीबाग जिला से ओम प्रकाश वैध, बोकारो जिला से मिथिलेश कुमार पांडेय, अजय कुमार व् सुनिल कुमार पांडेय, गिरीडिह जिला से आदित्य पांडेय आदि शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *