Advertisement

नेशनल पीपुल्स पार्टी प्रदेश कार्यालय का उद्घघाटन

प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के बड़ा तालाब स्थित पुष्पांजलि अपार्टमेंट में एक सितंबर को नेशनल पीपुल्स पार्टी का वातानुकूलित प्रदेश कार्यालय का उद्घघाटन किया गया।

इस अवसर पर नेशनल पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष दिवंगत पी ए संगमा का 75 जन्म दिवस मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पोद्दार के नेतृत्व में जिला कमेटियों के संग झारखंड में विकल्प के रूप में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी लिया गया।

बैठक में प्रदेश महासचिव अमर महतो, सुमन बाड़ा, अशोक मुंडा, जोसेफ लकड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीर यूनुस, प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह, आरती देवी, संगीता देवी, लालदेव तिर्की, परवेज अंसारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *