Advertisement

दुर्गापुर पंचायत में राष्ट्रीय पंचायत दिवस का आयोजन

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत में राष्ट्रीय पंचायत दिवस का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार दुर्गापुर पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार महतो के नेतृत्व में राष्ट्रीय पंचायत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुखिया महतो ने कहा कि पंचायत का जो हक और अधिकार है उसे जानने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पंचायत को सही ढंग से चलाने की जरूरत है, तभी जाकर पंचायत दिवस मनाना सार्थक हो सकता है। महतो ने कहा कि पंचायत की जिम्मेवारी जनप्रतिनिधियों को मिला है उसे सही ढंग से निर्वाह कर चलाने की जरूरत है।

इस मौके पर उप मुखिया पंचानन महतो, व्हाट्सएप विनीता देवी, रंजू देवी, संजू देवी, बबीता देवी, सोनी देवी, कुंती देवी, रविता देवी, रोजगार सेवक रजनीश राकेश, जेएसएलपीएस के देवंती देवी, सुशीला देवी, आसमा बीबी, बागवानी मित्र पूनम देवी, चंपा देवी, यशोदा देवी, शनिचरी देवी, ग्रामीण रहिवासी लालजी महतो, प्रयाग करमाली, हेमंत महतो आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *