Advertisement

बीते 17 सितंबर से आगामी 16 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बीते माह 17 सितंबर से आगामी 16 अक्टूबर तक चलाये जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के तहत 8 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत भवन सभागार में पंचायत स्तरीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकुर्ति मुख्य रूप से उपस्थित थी। कार्यक्रम के दौरान सेक्टर 7 की सभी सेविकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित सेविकाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक एवं खाद्य व्यंजनों का स्टॉल लगाकर ग्रामीण महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें रागी आटा का हलुवा, रोटी, मकई चाट, पकौड़ा, गंदली का खीर, ज्वार रोटी, चावल का ढक्कन डब्बा, अंकुरित चना मसाला, घरेलू साग- सब्ज़ियों से निर्मित व्यंजन आदि प्रदर्शित कर किस प्रकार कम तेल, कम चीनी एवं कम मशालों से स्वाथ्यवर्धक वयंजन तैयार किये जाते है।

इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका आरजू परबीन ने कहा कि यह व्यंजन न केवल पौष्टिक है, बल्कि इन्हें ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की महिलाएं और पुरुष दोनों ही आसानी से बनाकर रोगमुक्त समाज की नींव रख सकते है। इस दौरान अन्न प्रासन एवं गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौक़े पर आंगनबाड़ी सेविका पूतन देवी, रीता देवी, माया देवी, रेशम सहगल, निशा सेठी, प्रीति बाला, विभावरी देवी, रेखा कश्यप, सोमरी देवी, बेला देवी, गीता देवी, भगवती देवी आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *