Advertisement

केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस हर्षोल्लास एवं शैक्षणिक वातावरण में मनाया गया। यह दिवस महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिनका भारतीय गणित के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान रहा है।

राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात् प्राचार्य ने अपने संबोधन में गणित को केवल अंकों का विषय न मानकर तर्क, विवेक एवं जीवन कौशल से जुड़ा विषय बताया। कहा कि विद्यार्थियों को गणित के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा गणितीय प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण, पहेली प्रतियोगिता एवं गणित से संबंधित भाषण प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में तार्किक सोच, समस्या समाधान क्षमता एवं गणित के प्रति रुचि विकसित करने का प्रयास किया गया। संचालन मोहम्मद इमरान द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार पाठक द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। संपूर्ण कार्यक्रम प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक वातावरण में संपन्न हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *