Advertisement

राष्ट्रीय लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज बनाये गये केन्द्रीय बोर्ड सदस्य

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारत सरकार के केबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने झारखंड प्रदेश से राष्ट्रीय लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज को केन्द्रीय संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया है।

राज के केन्द्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच काफी उत्साह है। राज का दिल्ली से वापसी के इंतजार में उनके समर्थक कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत की तैयारी में लगे है।

रालोजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम ने मंत्री पारस को कोटि कोटि धन्यवाद दिया और नव मनोनीत केन्द्रीय बोर्ड सदस्य राज कुमार राज को बधाई देते हुये कहा कि राज को केन्द्रीय बोर्ड का सदस्य बनने से झारखंड के कार्यकर्ताओं को सम्मान मिला है।

निश्चित रुप से इससे झारखंड में पार्टी को बल मिलेगा और आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों को लाभ पहुंचेगा। कहा कि राज कुमार पार्टी के वफादार और ऊर्जावान है। उनमें नेतृत्व करने की क्षमता है। पार्टी के लिए समर्पित भावना से कार्य करते रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश में पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

राज को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार रवानी, युवा प्रदेश सचिव दिलीप कुमार, राष्ट्रीय लोजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष शंकर कालिंदी, युवा जिला अध्यक्ष एहसान रजा, नगर अध्यक्ष पवन महतो, मो. मुबारक, दिपक महतो, अमरनाथ कुमार, विशाल कुमार सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *