Advertisement

इंटर स्कूल में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित जी. एच. इंटर स्कूल में 24 जनवरी को बालिका दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह का शुभारंभ हाजीपुर सदर विधायक अवधेश कुमार सिंह, वार्ड क्रमांक एक के पार्षद सह राजद नेत्री ज्योत्सना कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर शुक्ला आदि ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। जानकारी के अनुसार यह आयोजन स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक संस्थान एवम एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन वैशाली द्वारा किया गया था। बालिका दिवस समारोह में विद्यालय की छात्राओं ने काफी संख्या में भाग लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें राष्ट्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभाना है। समारोह को सम्बोधित करते हुए सामाजिक नेत्री ज्योत्सना कुमारी ने देश भर की सभी बच्चियों को शुभकामना देते हुए उन्हें खूब पढ़ने और आगे बढ़ने की सलाह दी।

कन्हाई शुक्ला सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष सुधीर शुक्ला ने बालिका दिवस के अवसर पर बच्चियो को सम्मानित किया और बच्चियों को उनके अधिकार का सामाजिक बोध भी कराया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *