Advertisement

अधिकारी क्लब में इनमोसा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह उपमहामंत्री का सम्मान

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। रामगढ़ जिला के हद में सीसीएल के बरका-सयाल अधिकारी क्लब मे इनमोसा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह उपमहामंत्री विजय कुमार सिंह का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम बरका -सयाल क्षेत्र के माइनिंग स्टाफ द्वारा आयोजित किया गया। जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप मे क्षेत्र के महाप्रबंधक अजय सिंह, भुरकुंडा के परियोजना पदाधिकारी मनोज पाठक, सयाल के परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, उरीमारी के परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, बिरसा के परियोजना पदाधिकारी डी शिवा दास त्यागी, आदि।

सौंदा डी के परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुण्डा, सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य विकास कुमार एवं सीसीएल अध्यक्ष राम राज सिंह उपस्थित थे। साथ ही बरका सयाल क्षेत्र के सभी परियोजना के खान प्रबंधक विदाई समारोह मे उपस्थित थे।

उपरोक्त के अलावा क्षेत्र के इनमोसा अध्यक्ष विकास कान्त सिन्हा, क्षेत्रीय सचिव हरेन्द्र कुमार सिंह, भुरकुंडा परियोजना के अध्यक्ष संजीव दुबे, उरीमारी के अध्यक्ष अमित कुमार राय, सचिव श्रवण कुमार, बिरसा परियोजना के अध्यक्ष संतोष कुजूर, सचिव अनूप कुमार, आदि।

सयाल के सचिव गिरजा शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष शंकर महतो एवं बरका सयाल क्षेत्र के क्षेत्रीय कमिटी के पवन झा, रंजीत कुमार, शशिरंजन कुमार, महावीर कुमार, अनुज कुमार, शैलेन्द्र सिंह, रमेश सिंह, गुप्तेश्वर कुमार, समस्त माइनिंग स्टॉफ इस विदाई समारोह मे उपस्थित हुए।

इस अवसर पर बरका सयाल क्षेत्र के महाप्रबंधक अजय सिंह ने इनमोसा कार्यकारी अध्यक्ष सिंह को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बिरसा परियोजना की पूरी टीम ब्रिफकेस, उरीमारी परियोजना एवं सयाल डी परियोजना की पूरी टीम मिलकर वस्त्र तथा भुरकुंडा परियोजना की पूरी टीम ने मिलकर घड़ी भेट कर सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी।

क्षेत्र के सभी परियोजना पदाधिकारी ने उनके द्वारा संगठन के लिए किये गये कार्यों व् उनकी उपलब्धियों की चर्चा की। सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य विकाश ने भी उन्हें बधाई दी तथा कहा कि विजय बाबू ने इनमोसा मे शाखा सचिव से अपने जीवन की शुरुआत की। लम्बे संघर्ष के बाद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप मे आज भी इनमोसा के साथियों के लिये कार्य कर रहें है।

सीसीएल अध्यक्ष रामराज बाबू ने भी उन्हें बधाई दी व् पूर्व मे उनके द्वारा किए गए कार्यों के विषय मे उल्लेख किया।समारोह में अपने संबोधन में विजय सिंह ने कहा कि इनमोसा के लिए कंपनी में कार्य करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा तथा उद्योग हित सर्वोपरि है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *