एक पौधा सैकड़ों पुत्र के बराबर है-रवीन्द्र मिश्रा
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्र द्वारा बोकारो जिला के हद में पंचायत सचिवालय ग्राम खुटरी में 28 अगस्त को राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर बड़े धूमधाम से गाजे बाजे के साथ उपस्थित तमाम गणमान्य जनों द्वारा राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया गया, जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष हीरालाल रविदास तथा संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह द्वारा किया गया। यहां सर्वप्रथम दत्तोपंत ढेंगरी, माँ भारती व् भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर एवं संगठन के गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। कार्यक्रम मुख्य अतिथि डॉक्टर स्वाति मृणा,ल विशिष्ट अतिथि खुटरी मुखिया लीलावति देवी, जरीडीह थाना के पुलिस अवर निरीक्षक जुएल बैक, उप मुखिया नागेश्वर हेंब्रम, वायडॉ के महामंत्री रितवर्ण सोरेन आदि उपस्थित हुए।

इस अवसर पर सभी अतिथियों को ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय सचिव एवं ढोरी क्षेत्र के विभिन्न परियोजना के अध्यक्ष, सचिव द्वारा अंग वस्त्र एवं पौधे देकर पर्यावरण दिवस के मौके पर स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर सीसीएल सीकेएस के कार्यसमिति सदस्य सह अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के पेंसन सेल सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय मजदूर संघ द्वारा राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पुरे भारत वर्ष में मनाया जा रहा है। कहा कि आज इस उपलक्ष्य पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्र के तत्वाधान में पर्यावरण दिवस से संबंधित संगोष्ठी करते हुए हमसभी इस वर्ष भी मातृत्व शक्ति वीरांगना अमृता विश्नोई के शहीद दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मना रहे हैं, क्योंकि आज के दिन सन 1730 ईशवी 28 अगस्त को ही अमृता बिश्नोई देवी द्वारा पेड़ बचाने एवं पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए लगभग 363 पुरुषों एवं महिलाओं ने अपनी प्राण की कुर्बानी देकर शहीद हुए थे।
कहा कि जब राजस्थान के मेहरगढ़ के राजा अभय सिंह द्वारा खेजड़ली गाँव अपने सिपाह साल्हारो द्वारा पेड़ काटने के लिए गाँव मे पहुंचे और वीरांगना अमृता विश्नोई ने पुरजोर तरीके से विरोध कर लगभग 363 पुरुषों एवं महिलाओं ने अपनी प्राणों की आहुति दी इसे भारतीय मजदूर संघ ने शहीद दिवस के रूप में राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के रूप में 1972 से मनाते आ रहा हैं। इसी निमित्त आज 28 अगस्त को ग्राम पंचायत सचिवालय खुटरी के उत्क्रमित मध्य उच्च विद्यालय एवं सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय स्कूल के बच्चों द्वारा पुरे विश्व में बढ़ते वायु प्रदूषण को किस प्रकार रोकथाम तथा नियंत्रण किया जाए उपरोक्त विषय को लेकर संगोष्ठी तथा लेखन, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमे स्कूली बच्चों को उपहार स्वरूप गिफ्ट, मेडल, पेन तथा लगभग 150 फलदार पौधों का बच्चों एवं ग्रामीणों के बीच वितरण किया गया है।

उक्त मौके पर बोकारो जिला भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री संत सिंह, सीसीएल सीकेएस मंत्री कुलदीप सहित शहनवाज़ खान, राजेश पासवान, प्रतोष कुमार रॉय, भोला राम, फूलचंद किस्कू, संदीप उरांव, भुनेश्वर, बालेश्वर मुर्मू, लालचंद मरांडी, विपिन मुखर्जी, सावित्री देवी, उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी के अलावे सौ की संख्या मे स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply