सोनपुर रेल मंडल के चिकित्सकों को किया गया सम्मानित
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित मंडल चिकित्सालय सभागार में एक जुलाई को देश के प्रमुख व्यक्तित्व, प्रसिद्ध चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता डॉ विधान चन्द्र राय के जन्म दिवस के अवसर राष्ट्रीय डॉक्टर डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अखिल भारतीय रेल सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ शाखा सोनपुर ईसी सोनपुर मंडल के तत्वावधान में आयोजित समारोह की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने की, जबकि मंच संचालन मंडल सह शाखा सचिव देवेन्द्र कुमार पासवान कर रहे थे।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शैलेश कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सोनपुर रेल मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी दिलीप पासवान उपस्थित थे। सचिव ने सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत व सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि, यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष एक जुलाई को देश के प्रमुख व्यक्तित्व, प्रसिद्ध चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता डॉ विधान चन्द्र राय के जन्म दिवस के अवसर पर उनके सम्मान में मनाया जाता है। मंडल सह शाखा सोनपुर सचिव देवेन्द्र कुमार पासवान ने अपने सम्बोधन में कहा कि डॉक्टर राय एक महान चिकित्सक थे। वे वर्ष 1948 से 1962 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री भी रहे। डॉक्टर्स दिवस का उद्देश्य डाक्टरों के महत्व, उनकी नि:स्वार्थ सेवा और व्यक्ति के स्वास्थ्य और कल्याण में उनकी भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी दिलीप पासवान ने कहा कि यह अवसर महत्वपूर्ण है। आज के दिन स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए डॉक्टरों को सम्मानित किया जाता है और इनके महत्वपूर्ण काम की प्रशंसा की जाती है। कहा कि डॉक्टर का समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध रहे, इस दिशा मे प्रयास करती रहती हैं।
कार्यक्रम को डॉ रश्मि कान्त, डॉ विजय कुमार, डॉ शालिनी जैन (एसीएमएस) ने भी संबोधित किया। संघ की ओर से शाखा अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर शाखा उपाध्यक्ष अजीत कुमार यादव, सच्चिदानंद सिंह, जितेन्द्र प्रसाद राय, जयराम सिंह, सर्वजीत कुमार सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद राय, राज वल्लभ राय, नंदकुमार राय के अतिरिक्त संगठन के अन्य पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम समाप्ति के पूर्व में अखिल भारतीय रेल सेवानिवृत कर्मचारी संगठन, शाखा सोनपुर तथा मंडल की ओर से सभी चिकित्सक को प्रतीक चिह्न मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
![]()













Leave a Reply