मंईयां सम्मान योजना झारखंड की महिला बहनों के लिए प्रोत्साहन-अनूपमा
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य की महिला बहनों के लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहन के तौर पर महिलाओं को अंदर से सबल प्रदान करने का है। राज्य में यह लाभकारी योजना के तौर पर प्रभावी होगी।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से धनबाद लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन की प्रत्याशी तथा राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष अनुपमा सिंह सम्मान योजना राज्य में लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के विकास के लिए कटिबद्ध है। राज्य का चौमुखी विकास गठबंधन सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास एक अनार सौ बीमार वाली कहानी चरितार्थ हो रही है। राज्य के विकास में विपक्ष हमेशा रोड़ा बनने का काम कर रहा है।
गलत तरीके से झारखंड की आवाज को दबाने के लिए षड्यंत्र रचकर पांच महीना जेल में बंद रखा गया। झारखंड की जनता हर चीज देख रही है। समय आने पर इसका माकूल जवाब जनता देने को तैयार है। कहा कि राज्य के विकास के लिए वे हमेशा तत्पर हैं।
सीएम ने कहा कि मंइयां सम्मान योजना से महिलाओं का मनोबल बढ़ा है। महिला उत्साहित होकर इस योजना का लाभ लेने के लिए आगे बढ़ी है। आने वाले दिनों में सरकार स्वालंबी बनाने के लिए और भी योजना लाकर महिलाओं को सशक्त बनाएगी।
इस अवसर पर अनुपमा सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि महिला बहने उक्त योजना का लाभ लेकर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोंच महिला वर्ग के लिए सम्मान का है। आसन्न विधानसभा चुनाव में महा गठबंधन मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगी और पुनः राज्य में हेमंत सरकार बनेगी।
![]()













Leave a Reply