रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिले में रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय संस्था बोकारो रक्तवीर परिवार को बिहार के गया में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में राष्ट्रीय भगत सिंह सम्मान से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड की ओर से आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर वीर क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद के परपोते अमित आजाद तिवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने संस्था को सम्मान प्रदान किया। संस्था की ओर से संजय शर्मा और बिनय कुमार ने यह सम्मान ग्रहण किया।
मौके पर उपस्थित संस्था के सदस्यों ने कहा कि यह सम्मान बोकारो रक्तवीर परिवार के सभी सदस्यों को समर्पित है, जो लगातार जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने और समाज सेवा के कार्य में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
![]()













Leave a Reply