प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। कोकण में भयंकर बाढ़ से प्रभावितों के लिए पूर्व मंत्री और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मो. आरिफ नसीम खान (Mohammed Arif Nasim khan) ने चांदीवली विधानसभा क्षेत्र से दो ट्रक जीवन आवश्यक वस्तुओं को कोंकण भेजा है। इसमें खाने पीने की वस्तुओं के आलावा वस्त्र भी हैं। दोनों वाहनों को कांग्रेस का झंडा दिखाकर विदा किया गया।
इस मौके पर मुंबई कांग्रेस महासचिव प्रभाकर जावकर, कार्यकारी सदस्य रईस लश्करिया, भरत सिंह, गणेश चव्हाण, प्रहलाद (भाई) शेट्टी, अनिल चौरसिया, पूर्व पार्षद शरद पवार, ब्लॉक अध्यक्ष नीतिन पवार, अशोक पोल, मनोज तिवारी, सविता पवार, राधिका पवार, ज्योति हम्बीर, लीला मायेकर, सुजाता वोहल, कविता नंगुनकर और अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply