Advertisement

बिष्णुगढ के नारायण महतो की कर्नाटक में मौत

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। झारखंड के प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला रूक नहीं रहा है। लगातार उनकी मौत की खबर आ रही है।

इसी क्रम में हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ प्रखंड के एक और मजदूर की मौत कर्नाटक में बीते 26 जुलाई को हो गई। जानकारी के अनुसार बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के बलकमक्का के नागीटांड रहिवासी मोहन महतो के 33 वर्षीय पुत्र नारायण महतो की कर्नाटक में मौत हो गयी।

नारायण के मौत की सूचना मिलते ही परिजनो का रो रोककर बुरा हाल है। मौत के कारणों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।मृतक अपने पीछे पत्नी गुड़िया देवी, पुत्र राहुल (14 वर्ष) एवं रिंपल कुमार (11 वर्ष) को छोड़ गया।

सूचना के बाद मृतक नारायण महतो के घर जिप सदस्य सरजू पटेल, प्रवासी मजदूरों के हितार्थ में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली, समाजसेवी उमेश कुमार, डूमचंद महतो, तपेश्वर महतो पहुंच कर संवेदना प्रकट करते हुए कंपनी से उचित मुआवज़े की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *