Advertisement

आज शाम से थम गया फुसरो में नप का चुनाव प्रचार-प्रसार, 23 को मतदान

ए. के. जायसवाल/पेटरवार (बोकारो)। राज्य भर में आगामी 23 फरवरी को नगर निगम व नगर परिषद का चुनाव होना है।चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 21 फरवरी की संध्या पांच बजे से प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार-प्रसार रोक दी गयी है। हालांकि रोड-शो तथा रैली आदि आज शाम तक निकाली गई। अब घर-घर जाकर प्रत्याशी मतदाताओं से मिलने का काम करेंगे।

बता दें कि बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद में अध्यक्ष पद का सीट हरिजन महिला के लिए सुरक्षित किया गया है। इस पद के लिए कुल 9 उम्मीदवार अपनी भाग्य आजमा रही हैं। जबकि कुल 28 वार्डो के लिए मैदान में कुल 129 महिला-पुरुष उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में कूद पड़े हैं। इस बार अन्य चुनावो की भांति नप चुनाव को भी राजनीतिक रंग दिया गया है।कांग्रेस, भाजपा, झामुमो, भाकपा (माले) आदि दल समर्थन देकर अपने अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए दावा करते नहीं थकते। यहां पर चौकोणीय संघर्ष के आसार नजर आ रहे है।

फुसरो नप क्षेत्र के सुधि मतदाता भी इस बार जुझारू, संघर्षशील तथा जन- हितैषी की जीत दिलाने को कटिबद्ध दिख रही है। देखना है कौन जीत की दहलीज पार करता है और कौन मतदाताओं के समर्थन से चुकता है। यह तो आगामी 23 फरवरी के मतदान और मतगणना के बाद हीं स्पष्ट हो पायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *