Advertisement

सोनपुर नगर पंचायत कहा जाने लगा नगर परिषद, द्वार पर लगा नेम प्लेट

नगर पंचायत अध्यक्ष अजय साह के नेतृत्व में नगर भ्रमण कर दी गई जानकारी

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर नगर पंचायत 2 जुलाई से विधिवत सोनपुर नगर परिषद कहा जाने लगा। आज से नगर पंचायत के स्थान पर संचिकाओं पर भी नगर परिषद लिखा जाने लगा। नगर पंचायत के मुख्य द्वार पर नगर पंचायत के स्थान पर नगर परिषद का नेम प्लेट भी लग गया है।

नगर पंचायत सोनपुर के मुख्य पार्षद अजय साह के नेतृत्व में नगरवासियों एवं भाजपा नेताओं ने नगर भ्रमण कर डुगडुगी बजवाकर नगर परिषद लिखे जाने और नगर परिषद कहे जाने की घोषणा की। नगर पंचायत भवन के मुख्य द्वार नगर परिषद लिखा देखकर स्थानीय रहिवासियों में हर्ष व्याप्त है।

लंबी प्रतीक्षा के बाद सोनपुर की जनता की इस मांग की पूर्ति हुई है। सोनपुर नगर भ्रमण डुगडुगी यात्रा में नगर अध्यक्ष शाह के अलावा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, नगर उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, नमामि गंगे प्रकोष्ठ के सुनील दुबे, वार्ड आयुक्त मंटू सिंह, वार्ड पार्षद राजीव किशोर गौतम, वार्ड पार्षद कृष्णानंद सिंह, वार्ड प्रतिनिधि अरुण सिंह, सूर्याप्रकाश सिंह, मुन्ना, दुर्गा दास, पुरुषोतम कुमार सिंह आदि ने शामिल होकर नगर की जनता को सोनपुर नगर पंचायत के नगर परिषद बनने की विधिवत जानकारी दी।
विदित हो कि बिहार मंत्रिमंडल ने बीते मई माह में सोनपुर नगर पंचायत को उत्क्रमित करते हुए नगर परिषद कर दिया था, इसके बाद 2 जुलाई को इसे मूर्त रूप दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *