Advertisement

गुड्डू जान के जन्मदिन पर रिलीज होगी नागपुरी म्यूजिक वीडियो दर्पण

फिरोज आलम/जोनामोड़ (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित झॉलीवुड में आगामी 14 जनवरी बेहद ही खास होने वाला है। कारण यह कि इस दिन मकर संक्रांति हैं और झॉलीवुड टीवी के सीईओ गुड्डू जान का जन्मदिन भी हैं।

इस विशेष अवसर पर नागपुरी म्यूजिक वीडियो दर्पण रिलीज किया जाएगा। जिसमें विवेक नायक और तोशी की शानदार जोड़ी दर्शकों को मनोरंजित करेंगी।

इस गीत के गायक विवेक नायक, गीतकार वर्षा नायक, म्यूजिक स्टूडियो वीएन म्यूजिक, डीओपी संतोष यादव व नवीन वर्मा, एडिटर विवेक वीएफएक्स, क्रिएटिव डायरेक्टर तुषार केसरवानी, निर्माता विजय कुमार और निर्देशक गुड्डू जान हैं।

इस संबंध में 9 जनवरी को गुड्डू जान ने बताया कि 14 जनवरी को दो चीजें खास है। ऐसे में म्यूजिक वीडियो रिलीज किया जाना इस दिन को और भी खास बनाता हैं। उन्होंने कहा कि दर्पण एल्बम का गाना बेहद ही रोमांटिक और मनोरंजन से भरपूर हैं।

कारण विवेक नायक अपने रोमांटिक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उम्मीद हैं दर्शकों को यह गाना भी विवेक नायक के अन्य गीतों की तरह पसंद आयेगा। इसे लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखा जा रहा हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर इस गाने का पोस्टर काफी वायरल हो रहा हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *