Advertisement

आम उत्सव सह बागवनी मेला का विधायक नागेन्द्र महतो ने किया शुरुआत

अशोक कुमार/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड कार्यालय परिसर में 21 जून को आम उत्सव बागवानी मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन बगोदर विधायक ने किया।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत विरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत एक दिवसीय आम उत्सव मेला कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर झारखण्डी संस्कृतिक से आम के पत्ते के माला व मुकुट से कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। वहीं हरित क्रांति को बढावा देने को लेकर लाभुको के बीच विस्तार पुर्वक चर्चा किया गया। साथ हीं उसके लाभ के बारे बताया गया।

इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे लाभुकों ने कई स्टॉल लगाए थे, जिसमें कई किस्म के आम का वृक्ष था जो आमजनों को आकर्षित कर रहा था। वहीं कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख आशा राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी, सीओ मुरारी नायक, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, रीता प्रसाद माथुर, उप प्रमुख हरेन्द्र सिंह, बीस सुत्री अध्यक्ष सरवर खान, कुसमरजा पंचायत के मुखिया चिंतामनी महतो, पंसस पति इस्तियाक अंसारी, अमजद खान सहित काफी संख्या में महिला, पुरुष लाभुक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *