एस. पी. सक्सेना/रामगढ़ (झारखंड)। गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी के प्रयास से कोल इंडीया द्वारा कोयला सैम्पलिंग व् विक्री नीति वापस लेने की खुशी में बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के अमलो परियोजना सेल से जुड़े डीओ होल्डर, वाहन मालिकों और विस्थापितों ने हर्ष व्यक्त किया है।
अमलों ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन साव के नेतृत्व में सेल से जुड़े डीओ होल्डर, वाहन मालिकों और विस्थापितों ने गिरिडीह सांसद चौधरी का रामगढ़ जिला के हद में रजरप्पा स्थित आवास में पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर अभार व्यक्त किया। साथ ही अमलो परियोजना के समस्या से अवगत कराया। इस अवसर पर सांसद चौधरी ने जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया तथा कहा कि उनकी प्राथमिकता विस्थापितों के समस्याओं का समाधान करना है।

मौके पर अमलों ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन साव, सचिव जितेंद्र सिंह, कमलेश महतो, सुरेश कुमार, रूपलाल महतो, निर्मल महतो, संतन गिरि, प्रह्लाद सिंह, बबलू महतो, पिंटू महतो, राकेश सिंह सहित दर्जनों डीओ होल्डर उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply