एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड नंबर 22 से प्रत्याशी अरविंद कुमार वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में एक विशाल रैली निकालकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया और जनता से आशीर्वाद मांगा।
इस दौरान स्थानीय रहिवासियों का भारी समर्थन देखने को मिला। उन्होंने वर्तमान व्यवस्था पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने वार्ड नंबर 22 मे क्षेत्र की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि यहां की जनता बड़ा नाला, पानी की समस्या से हमेशा परेशान रहती है। खासकर गर्मी के दिनों में यहां के रहिवासियों का जीना बेहाल हो जाता है। इसके अलावा क्षेत्र में सड़कों की स्थिति अत्यंत दयनीय है, जिसे दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
कहा कि नालियों की नियमित साफ-सफाई न होने और फागिंग के अभाव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है, जिससे बीमारियां फैल रही हैं। स्वच्छ पेयजल और नालियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है।उन्होंने विश्वास दिलाया कि यदि जनता उन्हें चुनती है, तो वे वार्ड में विकास की गंगा बहा देंगे। कोशिश रहेगी कि वार्ड के रहिवासियों की गंभीर समस्या थाना ना जाकर आपस में ही सुलझाया जाएगा।
![]()













Leave a Reply