Advertisement

ताजपुर को शांति-सौहार्द और विकास के रास्ते पर लाना मेरा उद्देश्य- बंदना सिंह

नगर परिषद के मुख्य पार्षद उम्मीदवार बंदना ने चलाया जनसंपर्क अभियान

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। ताजपुर को शांति-सौहार्द एवं विकास के रास्ते पर लाना मेरा उद्देश्य है। इसे लेकर मैं लगातार 22 वर्षों से ताजपुर में आंदोलनरत रही हूँ। हजारों वंचितों को न्याय दिलाने, हजारों विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को संघर्ष के माध्यम से लागू कराने आदि काम करती रही हूँ।

ताजपुर नगर परिषद का मुख्य पार्षद पद महिला के लिए आरक्षित हुआ है। अत: इस सीट पर अपनी दावेदारी पेश की हूँ। आप तमाम मतदाताओं से अपील है कि भारी मतों से विजयी बनाकर क्षेत्र में सड़क, नाला, जल निकासी, पुल- पुलिया बनाने समेत भूमिहीन को भूमि, आवास विहीन को आवास, वंचितों को पेंशन आदि दिला सकें।

उक्त बातें महिला अधिकार कार्यकर्ता सह नगर परिषद ताजपुर के मुख्य पार्षद पद के उम्मीदवार बंदना कुमारी ने 18 सितंबर को जनसंपर्क अभियान के दौरान समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर के भेरोखरा में कही। मौके पर मो. उत्फत, शंकर महतो, सुनील कुमार, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी जनसंपर्क अभियान में शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *