Advertisement

राष्ट्रीय स्तर पर स्वरोजगार के क्षेत्र में मुजफ्फरपुर की पहचान

एस. पी. सक्सेना/मुज़फ्फरपुर (बिहार)। बिहार हमेशा से देश का केंद्र रहा है। यहां की प्रतिभाएं पूरे देश के लिए आदर्श रही है।

स्वरोजगार एवं उद्योग के क्षेत्र में भी उत्तर बिहार की केंद्रस्थली मुजफ्फरपुर अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है। उक्त बातें 14 फरवरी को मुजफ्फरपुर के जीरो माइल चौक स्थित गायत्री पैलेस सभागार में गुजरात से आए धर्मेंद्र भाई मोदी ने युवा उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा।

उक्त जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर के युवा कवियित्री सविता राज ने बताया कि आस्था संस्थान की तरफ से आयोजित स्वरोजगार और बिहार पर संवाद करते हुए गुजरात के युवा उद्यमी एवं आस्था के संस्थापक धर्मेंद्र भाई मोदी ने कहा कि मुजफ्फरपुर उद्योग के मामले में और यहां की प्रतिभाओं के कारण देशभर में चर्चा में है।

गुजरात से ही आए मितेश पटेल ने कहा कि आज का नौजवान उद्योग के क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रयोग कर राज्य को समृद्ध करने में सहयोगी बने। आस्था के स्टेट कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर आस्था संस्थान द्वारा तैयार किए गए विभिन्न तरह के अगरबत्ती एवं घरेलू सामग्रियों के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई।
बिहार के कई जिलों से आए प्रतिनिधियों को आस्था की तरफ से सम्मानित किया गया। दो सत्रों के इस कार्यक्रम में संवाद और सम्मान का संचालन डॉ सतीश कुमार साथी ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *