अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। केन्द्र सरकार ने परिचालनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल के हद में मुजफ्फरपुर जंक्शन-समस्तीपुर जंक्शन रेलखंड को सोनपुर मंडल से समस्तीपुर मंडल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है जो आगामी एक सितंबर से प्रभावी होगा। इस संबंध में गजट अधिसूचना जारी की जा चुकी है।
पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वतीचंद्र ने 29 अगस्त को उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इसके फलस्वरूप मुजफ्फरपुर, नारायणपुर अनंत, सिलौत, सिहो, ढ़ोली, दुबहा, विष्णुपुर बथुआ हाल्ट, खुदीराम बोस पूसा एवं कर्पूरी ग्राम स्टेशन सोनपुर मंडल से समस्तीपुर मंडल में स्थानांतरित हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर सोनपुर और समस्तीपुर मंडलों के बीच नई क्षेत्राधिकार सीमा मुजफ्फरपुर-रामदयालु नगर स्टेशनों के बीच किलोमीटर 50 पर होगी।
सोनपुर और समस्तीपुर मंडलों के बीच मुजफ्फरपुर-कपरपुरा स्टेशनों पर किलोमीटर 92.800 पर, मुजफ्फरपुर- जुब्बा सहनी स्टेशनों पर किलोमीटर 0.744 पर और समस्तीपुर-कर्पूरी ग्राम स्टेशनों पर किलोमीटर 36.820 पर मौजूदा क्षेत्राधिकार सीमाएं समाप्त समझी जाएंगी, क्योंकि ये सीमाएं समस्तीपुर मंडल के क्षेत्राधिकार में ही आएंगी।
![]()













Leave a Reply