Advertisement

लापता महिला का क्षत विक्षत शव जंगल से बरामद

प्रहरी संवाददाता/बड़बिल (ओड़िशा)। क्योंझर जिला के हद में बड़बिल तहसील क्षेत्र से सटे सुंदरगढ़ जिला के कोइरा थाना क्षेत्र के कोलमंग ग्राम के जंगल मे सात दिनो से लापता महिला का खंडित शव बरामद किया गया। इस संबंध में ग्रामवासियों द्वारा कोइड़ा थाना को सूचना दिया गया। सूचना पाकर पुलिस उक्त जंगल से मृतका के खंडविखंड शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन एवं वन अधिकारी मामले की जांच में जुटे है कि घटना कैसे घटित हुई। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कोइड़ा प्रखंड के हद में मालदा पंचायत क्षेत्र के कोलमंग गाँव की लगभग 45 वर्षीय स्त्री सुरु नायक बीते माह 27अगस्त को प्रातःकाल गाँव के पास के जंगल मे लकड़ी लेने गई।

संध्या समय तक वापस नहीं आने पर उक्त महिला के परिजनों समेत ग्रामीणों ने जंगल मे खोजबीन किया, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला। दुसरे दिन परिजनों ने कोइड़ा थाने में महिला के लापता होने की सूचना दी। बीते 2 सितंबर को कलमंग के पास के जंगलो में स्थानीय रहिवासियों ने एक खंड विखंड शव देखा। खबर की सूचना मिलते ही परिजनों एवं ग्रामिणों ने जाकर देखा।

घटना स्थल से प्राप्त वस्त्रो के आधार पर मृतका की पहचान सुरू नायक के रुप में हुई। बताया जाता है कि ग्रामीणों नै इसकी सूचना कोइड़ा थाने को दी। सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई।स्थानीय ग्रामिणों एवं परिजनों ने जंगली हाथी के हमले से सूरू नायक की मौत की आशंका जताई। इसके बाद मृतका के शरीर को जंगली जानवर खा गए।

चूकि कोयरा, गुवाली, मालदा सहित दर्जनों ग्रामीण क्षेत्र में जंगली हाथी विचरण करते है। प्रत्येक वर्ष जंगली हाथियों के हमले एवं घरों के तोड़फोड़ के साथ साथ फसलों की नुकसान होने का समाचार प्रकाश में आते रहते है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *