Advertisement

म्यूजिक वीडियो गहराइयाँ यूट्यूब पर किया गया रिलीज

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। रोमांटिक लव म्यूजिक वीडियो गहराईयां को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। यह एक रोमांस से भरपूर म्यूजिक वीडियो है, जो खास कर युवाओं को आकर्षित करेगी।

लवर्स जिन्हें रोमांस पसंद हैं और रोमांटिक गानों के दीवाने हैं, उनके लिए यह म्यूजिक वीडियो हैं। वे एक बार इसे जरूर सुने। जिसके बाद बार – बार सुनने का मन करने लगा। उक्त म्यूजिक वीडियो का निर्माण कॉन्सेप्ट के साथ फिल्माया गया है, जिसमें एक कहानी को गाने में दिखाने की कोशिश की गई है। आम तौर पर एक लवर्स के लाइफ को यह वीडिओ रिलेट करती हैं। वीडियो जितना आकर्षक है, उसका म्यूजिक उतना ही कर्णप्रिय और मधुर है।उम्मीद हैं श्रोताओं और दर्शकों को यह म्यूजिक वीडियो जरूर पसंद आयेगा।

उक्त म्यूजिक वीडियो में मोहित सिंह एवं पूजा दत्ता की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी। वहीं अंकित सिन्हा की आवाज श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर देगी। गीत के बोल हिरेन संगर ने लिखे हैं और उन्होंने इस वीडियो का निर्देशन भी किया हैं। इसके निर्माता मनीष शाह हैं, जिन्होंने कई म्यूजिक वीडियो का निर्माण किया। जो एक से बढ़कर एक हैं और वे सभी सुपरहिट गाने म्यूजिक सीरीज यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। जहां दर्शक भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *