Advertisement

अड़तालिस घंटे में पुलिस हिरासत में हत्यारोपी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। प्रेम प्रसंग में हुई हत्या मामले को सुलझाने का दावा करते हुए गोमियां पुलिस ने हत्या के अड़तालिस घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

इस संबंध में बोकारो जिला के हद में गोमियां अंचल पुलिस इंस्पेक्टर आशीष खाखा ने 12 अगस्त को एक प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बीते 8 अगस्त को महुआटांड़ थाना के हद में टीकाहारा सहदेव डूंगरी के जंगल के पास गड्ढे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया था। जिसका अग्रिम कार्रवाई करने हेतु शव को पहचान के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया था।

वही बीते 11 जुलाई को हजारीबाग जिले के चुरचू ग्राम पोटमो निवासी संतोष मरांडी महुआडांड़ थाना आकर शव की शिनाख्त छोटे भाई संजय मरांडी के रूप में किया। इसके बाद महुआटांड़ पुलिस ने संतोष मरांडी के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर इसकी जांच पड़ताल शुरू की।

खाखा के अनुसार महुआटांड़ पुलिस ने वरीय पदाधिकारियों के दिशा निर्देश के आलोक में एक टीम का गठन किया। टीम ने 12 अगस्त को तकनीकी शाखा की मदद से ग्राम टीकाहरा चटनिया बुटन हांसदा के घर पहुंची एवं उससे कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता देवी उर्फ छोली का प्रेम प्रसंग संजय मरांडी के साथ चल रहा था।

उसने पुलिस को बताया कि 7 अगस्त को संजय मरांडी बूटन हांसदा की पत्नी सुनीता देवी से मिलने आया था। उसी क्रम में बुटन हांसदा और उसकी पत्नी सुनीता देवी ने मिलकर संजय मरांडी की हत्या कर दी,और शव को छिपाने के उद्देश्य अपने घर के पास के जंगल टीकाहारा सहदेवा टूंगरी के एक गड्ढे में फेंक दिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि संजय मरांडी जिस मोटरसाइकिल से आया था उसे भी जंगल में छुपा दिया। पुलिस ने मृतक के मोटरसाइकिल एवं मोबाइल को बरामद कर लिया है। इस हत्याकांड की जांच में महुआटांड़ थाना प्रभारी विवेक तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक आनंद करमाली, सहायक अवर निरीक्षक अर्जुन महतो एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *