Advertisement

नगर परिषद बस पड़ाव का किया गया नीलामी

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में स्थित बस पड़ाव का 28 जून को नीलामी किया गया।

जानकारी के अनुसार बस पड़ाव नीलामी में रहिवासी संत कुमार सिंह, राजेश मिश्रा, राहुल कुमार, उत्तम कुमार सिंह ने नीलामी डाक में भाग लिया। जिसमें सबसे उच्चतम डाक राजेश कुमार मिश्रा लगाया गया। मिश्रा द्वारा 9 माह हेतु बस पड़ाव का 27 लाख बोली लगायी गई।

उक्त नीलामी डाक में नप फुसरो के कार्यपालक पदाधिकारी गोपेश कुंभकार, नगर मिशन प्रबंधक सुजीत कुमार त्रिवेदी, पंकज कुमार अग्रहरी, सुजीत कुमार, राजीव रंजन कुमार, दिव्यांश मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *