प्रचार थमते ही सामग्री हटाने के सख्त निर्देश
मुश्ताक खान/मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (मनपा) की सार्वत्रिक चुनाव के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। मनपा का चुनाव EVM (ई वी एम) से होगा। गुरुवार 15 जनवरी 2026 को मतदान और शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को मतगणना होगी। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शक बनाने के लिए मतदान केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं, कर्मचारियों की तैनाती और चुनाव प्रचार खत्म होते ही बैनर-पोस्टर हटाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त मनपा आयुक्त (शहर) डॉ. अश्विनी जोशी ने साफ चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
चुनाव को लेकर मनपा प्रशासन की तैयारी पूरी
मनपा मुख्यालय में 10 जनवरी 2026 को उप आयुक्तों और सहायक आयुक्तों की अहम समन्वय बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त मनपा आयुक्त (शहर) डॉ. (श्रीमती) अश्विनी जोशी ने की। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि मनपा चुनाव 2026 को पूरी तरह निर्भय, मुक्त और अनुशासित माहौल में संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर माइक्रो प्लानिंग की गई है।
मतदान केंद्रों पर होगी हर संभव सुविधा
अतिरिक्त मनपा आयुक्त डॉ. अश्विनी जोशी ने निर्देश दिया है कि सभी मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली, साफ-सफाई, रैंप, बैठने की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके अलावा मतदान केंद्र और उसके आसपास का परिसर साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। मतदान के दिन लगभग 4,500 स्वयंसेवकों की नियुक्ति की जाएगी।
ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए पोस्टल वोटिंग
मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों के लिए CPS (Central Polling System) कार्यालय में पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन ने सभी पात्र कर्मचारियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। इसके अलावा प्रचार खत्म होते ही पोस्टर-बैनर हटाने का आदेश दिया गया है। प्रचार का आधिकारिक समय 13 जनवरी 2026, शाम 5:30 बजे खत्म हो जाएगा।
इसके बाद सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों पर फ्लाइंग स्क्वाड और स्टैटिक टीम नजर रहेंगी। चुनाव आचार संहिता के पालन करने के लिए, अधिक सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। मतदान के बाद EVM और चुनाव सामग्री को स्ट्रॉन्ग रूम तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्ट व्यवस्था तय कर दी गई है। इसमें पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और RTO के साथ समन्वय किया जाएगा।
Tegs:#Municipal-corporations-order-will-be-strict-with-the-facilities-at-polling-stations
![]()













Leave a Reply