Advertisement

मुंब्रा पुलिस का ऑपरेशन कामयाब !

24 किलो गांजा सहित 3 आरोपियों को दिवा से पकड़ा

विशेष संवाददाता/मुंबई। मुंब्रा पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने दिवा इलाके से गांजा तस्कर गिरोह के तीन आरोपियों सहित 24.20 kg गांजा ज़ब्त किया है। आरोपियों में गुड्डु गोविंद कुमार हालदार (27), व्यंकटेश शिव पिरसर (35) और रुबीदेवी मुंशी केवट (38) का समावेश है। इस मामले में मुंब्रा पुलिस ने एन डी पी एस के तहत मामला दर्ज किया है, इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

मुंब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी अनिल शिंदे के अनुसार तुषार वसंत महाले की शिकायत पर इस कार्रवाई को एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने अंजाम दिया है। दरअसल मौजूदा समय में मुंब्रा पुलिस को ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर, मुंब्रा पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने दिवा इलाके में जाल बिछाया और संदिग्धों पर छापा मारा। जांच के दौरान, आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में गांजा मिला। ज़ब्त गांजे का कुल वज़न 24.20 kg है और इसकी मार्केट वैल्यू लाखों में बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा गुड्डु गोविंद कुमार हालदार, व्यंकटेश शिव पिरसर और रुबीदेवी मुंशी केवट से गहन छानबीन की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारी अनिल शिंदे, पुलिस निरीक्षक (प्रशासन) नितिन पागर, पुलिस निरीक्षक (अपराध) शरद कुंभार, के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक राजू पचोरकर, सहायक पुलिस निरीक्षक रोहित केदार, गणेश जाधव, रामकृष्ण दलवी, रवींद्र पाखरे, महेश महाले, राजाराम शेगर, तुषार महाले, प्रशांत घुले, प्रवीण पाटिल, रोशन कदम, सिपाही किशोर माने, नवनाथ थोरवे, बालाजी अगावणे, सागर महांगड़े, नीलेश वर्पे, सचिन पाटिल, नवनाथ तेलंगे, वसीम तड़वी, सागर सपकाले और साक्षी कुटल ने अहम भूमिका निभाई।

Tegs: #Mumbra-police-operation-successful

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *