Advertisement

मुंबई का चोर पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ से गिरफ्तार

महज 24 घंटे में राहुल मोकाटे की टीम ने आरोपी को पकड़ा

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। देवनार पुलिस ने महज 24 घंटे में अज्ञात चोर को पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ से गिरफ्तार है। दरअसल देवनार के पशुवध गृह (बूचड़खाना) में बकरा बेचने वाले एक व्यापारी ने थाने में 11,70,000 की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले को देवनार पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का मामला दर्ज किया था। इस रकम के बारे में शिकायतकर्ता ने बताया था कि बकरों की बिक्री से एकत्रित 11,70,000/- रुपये की नकदी बकरियों के साथ एक बोरी में छिपाकर रखी गई थी।

इस मामले को वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बासित अली सैयद ने गंभीरता से लिया और तत्काल, अपराध जांच दल सहायक पुलिस निरीक्षक राहुल मोकाटे व उनकी टीम को इस मामले के जांच की जिम्मेदारी सौंपी। राहुल मोकाटे की टीम ने गुप्त सूचना देने वालों व तकनीकी कौशल का समुचित उपयोग करते हुए अपराध में शामिल आरोपी अराफात मोहम्मद खालिद कुरैशी (25) को महज 24 घंटे के अंदर चिंचवाड़ रेलवे स्टोन लगट, पिंपरी चिंचवाड़, पुणे से गिरफ्तार किया है।

कुरैशी पेशे से रिक्शा चालक है और कुर्ला पूर्व के कसाईवाड़ा का निवासी है। मोकाटे की टीम ने आरोपी के पास से चोरी की गई नकदी राशि में से 9,10,800 रुपए और 02 मोबाइल फोन, के.एम. 18000/- कुल 9,28,000/- रुपए जब्त किया है। इस मामले की जांच राहुल मोकाटे कर रहे हैं।

हालांकि चोरी के इस मामले को सुलझाने में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पूर्वी क्षेत्रीय संभाग, मुंबई डॉ. महेश पाटिल, पुलिस उपायुक्त, जोन -6, मुंबई समीर शेख, सहायक पुलिस आयुक्त, देवनार संभाग, अबुराव सोनवणे के नेत्रित्व में
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, देवनार बासित अली सैयद द्वारा पुलिस निरीक्षक (अपराध) विजय कुमार अम्बरगे, अपराध जांच दल सार्जेंट राहुल मोकाटे, पीएसयू अनिल महारानूर, पी.एच. विनायक तांडले, पी.सी. सुनील सोनवणे, पी.सी. संदीप मोहिते ने अहम भूमिका निभाई।

Tegs: #Mumbais-thief-arrested-from-pimpri-chinchwad-in-pune

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *