मुंबई पुलिस को मिला अनुभवी नया कप्तान

1994 बैच के IPS अधिकारी देवेन भारती ने संभाली कमान

कार्यालय संवाददाता/मुंबई। 1994 बैच के आईपीएस वरिष्ठ अधिकारी देवेन भारती के रूप में मुंबई पुलिस को नया कप्तान मिल गया है। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी देवेन भारती ने मुंबई पुलिस की कमान को संभाल लिया है।

बुधवार को पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर 35 साल तक पुलिस बल की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के गृह विभाग ने भारती की नियुक्ति के बारे में आदेश जारी किया। इस पद को घटाकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (DGP) रैंक का कर दिया गया है। मुंबई पुलिस आयुक्त का पद एडीजीपी रैंक का होता है, लेकिन हाल में कुछ नियुक्तियों में इसे महानिदेशक (डीजी) रैंक में अपडेट किया गया था।

1994 बैच के IPS अधिकारी हैं देवेन भारती

वर्ष 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेन भारती वर्तमान में मुंबई पुलिस के विशेष आयुक्त हैं। इससे पहले, उन्होंने 50,000 मजबूत पुलिस बल की क्षमता वाली मुंबई पुलिस में विभिन्न पदों पर सेवा की है, जिसमें संयुक्त पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) और पुलिस उपायुक्त (क्राइम) का पद शामिल है। अपने लंबे करियर में उन्होंने राज्य पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक (लॉ एंड ऑर्डर) के रूप में सेवा देने के अलावा महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) का भी नेतृत्व किया है। मुंबई पुलिस की जिम्मेदारी सौंपे जाने से पहले भारती ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी काम किया था।

अपने खोजी कौशल के लिए मशहूर भारती कई ‘हाई-प्रोफाइल’ मामलों की जांच का हिस्सा रहे हैं, जिसमें 26/11 का मुंबई आतंकवादी हमला भी शामिल है। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे। एडिशन डायरेक्टर जनरल के पद पर प्रमोट होने के बाद देवेन भारती को एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (ATS) का चीफ बनाया गया था। हालांकि उद्धव ठाकरे की महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार के दौरान उन्हें एक कम महत्वपूर्ण पद पर भेज दिया गया। उन्हें महाराष्ट्र स्टेट सिक्योरिटी कॉरपोरेशन का जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर बना दिया गया था।

Tegs: #Mumbai-police-gets-an-experienced-new-captain

 39 total views,  39 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *