Advertisement

मुंबई में बोले नीतीश, बिहारी किसी पर बोझ नहीं

साभार/मुंबई। केरल, मुंबई और दिल्ली के चार दिवसीय दौरे पर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मुंबई में कहा कि बिहार के लोग किसी पर बोझ नहीं बनते, बल्कि लोगों को रोजगार मुहैया कराते हैं। नीतीश ने मुंबई में मैथिली समन्वय समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही।

नीतीश का यह बयान को इशारों को शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना जैसे दलों पर किया हमला माना जा रहा है, जो रोजगार के लिए मुंबई आने वाले बिहार और उत्तर भारत के लोगों पर अकसर निशाने पर लेते हैं। कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए नीतीश ने अपने संबोधन में कहा, ‘बिहार का आदमी कहीं जाता है, किसी पर बोझ नहीं बनता। वह लोगों को रोजगार दे रहा है, किसी पर निर्भर नहीं है।’

दरअसल, नीतीश की पार्टी जेडीयू अब महाराष्ट्र की राजनीति में भी अपनी जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है। नीतीश की नजर मुंबई में रहने वाले बिहार और उत्तर भारत के लोगों पर है। उनके इस बयान को उसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। नीतीश ने यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *