बोरीवली स्टेशन से पकड़ा गया मेरठ के ज्वेलर्स का लुटेरा
प्रहरी संवाददाता/मुंबई। महज 24 घंटे के अंदर उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर करीब 58 लाख के सोने- चांदी के आभूषण चुराकर भागने वाले दो आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने बोरीवली से गिरफ्तार किया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने शत प्रतिशत सोने- चांदी के आभूषण भी जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है, गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ तानाजी साठे (21) और मोहन मारुति पवार (24) का समावेश है।
गौरतलब है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ज्वैलर्स की दुकान से भारी मात्रा में सोना-चांदी चुराकर मुंबई के बोरीवली आ रहे हैं। उक्त सूचना के आधार पर, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने बोरीवली स्टेशन परिसर में जाल बिछाया। इस जाल में सौरभ तानाजी साठे (21) और मोहन मारुति पवार (24) को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से शत प्रतिशत संपत्ति जब्त कर ली गई।
जब्त संपत्ति का मूल्यांकन एक अधिकृत सुनार द्वारा किया गया, तो 478.45 ग्राम सोने के आभूषण मिले। कीमत 48,00,000/-, 3.795 ग्राम शुद्ध चांदी मिली। कीमत रु. 4,50,000/- कच्ची चांदी 8 किलो। कीमत रु. 4,76,000/- कुल संपत्ति मूल्य रु. 57,26,000/- बरामद की गई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से 20 हजार रुपए नकद बरामद किया है। यानि कुल मिला कर 57,46,000/- की संपत्ति मुंबई अपराध शाखा द्वारा जब्त की गई है।
इस कार्रवाई को मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) शैलेश बलकावड़े, पुलिस उपायुक्त (पी-1) विशाल ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त (प्रकटीकरण-उत्तर) राजेंद्र शिरतोडे के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। मनोहर अवाद (कक्ष 11), वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गावस (कक्ष 12), भारत घोणे (कक्ष 6), पुलिस निरिक्षक बाबासाहेब काकड़े, पुलिस निरीक्षक राऊत, हवलदार सुर्वे, गोवलकर, मेरेया, खताटे, खांडेकर, शिंदे, सफौचा ढगे, चव्हाण, खान, लिम्हान, बने, सावंतआदि ने अहम भूमिका निभाई।
Tegs: #mumbai-crime-branch-caught-58-lakh-jewelers-thieves-in-24-hours
![]()













Leave a Reply