प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत में स्थानीय मुखिया ने योजना का शिलान्यास किया। मौके पर दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
बताया जाता है कि अंगवाली उत्तरी पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने 11 जुलाई को वार्ड क्रमांक 10 अंतर्गत जोरियाधार मुहल्ले में पीएम आवास योजना द्वारा स्वीकृत लाभुक गीता देवी, पति सुखदेव सिंह के नाम आवास निर्माण का शिलान्यास नारियल फोड़कर एवं गैंता चलाकर किया।मौके पर लाभुक परिवार सहित मुहल्ले की दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply