Advertisement

मुखिया व् पंचायत समिति सदस्य ने पुल मरम्मत का दिया आश्वासन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित भरजुआ नाला के ऊपर बना लोहा का पुल जो काफी जर्जर एवं टूट गया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा तेनुघाट पंचायत के मुखिया नीलम श्रीवास्तव एव पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय को दी गयी।

जानकारी मिलने के बाद दोनों जनप्रतिनिधि तत्काल भरजुआ नाला पर जाकर वस्तु स्थिति की जानकारी से अवगत हुए। उसके बाद तत्काल इसे मरम्मत करवाने का आश्वासन ग्रामीणों को दी। उन्होंने तुरंत पंचायत सचिव को बुलाकर जल्द से जल्द इसका स्टीमेट बनाने का निर्देश दिया।

ताकि जल्द ही इसकी मरम्मत हो सके। जिससे आने वाले जाने वाले को कोई परेशानी ना हो सके। मौके पर उपरोक्त के अलावा मुन्ना श्रीवास्तव, पंकज कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार, विरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *