Advertisement

सर्वसम्मति से भाजपा सोनपुर नगर मंडल अध्यक्ष बने मुकेश कुमार सिंह बबलू

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर मेला के गज-ग्राह चौक पर संगत ग्राइंड में भारतीय जनता पार्टी सोनपुर नगर मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष शशि भूषण कुमार सिंह ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से मुकेश कुमार सिंह बबलू को सोनपुर नगर मंडल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। सभी ने माला पहनाकर नये मंडल अध्यक्ष को जीत की बधाई दी।

उक्त बैठक में भाजपा के सारण जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, मंडल चुनाव प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, सोनपुर सदर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नरेश सिंह, धनंजय सिंह, कुमार गोपाल सिंह, नमामि गंगे के जिला संयोजक सुनील दुबे, आदि।

शत्रुधन सिंह चन्द्रवंशी, सुबोध कुमार सिंह, महेश कुमार, राजेश राज, राजेश सिंह सोलंकी, सत्येन्द्र नारायण सिंह, कृष्णन्दन राम, सोनु सिंह, अशोक कुमार सिंह, अनंत कुमार सिंह, सोनी सिंह, आदित्य पुष्प, दर्श कन्हैया, दीनानाथ सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *