Advertisement

अस्वस्थ चल रहे पूर्व मंत्री का हालचाल लेने पहुंचे सांसद

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। महीनो से बीमार संयुक्त बिहार के पूर्व वित्त मंत्री रहे पूर्व गोमियां विधायक छत्रु राम महतो के हाल चाल/स्वास्थ्य की जानकारी लेने गिरिडीह सांसद तथा क्षेत्र के विधायक 21 सितंबर को पहुंचे।

पूर्व मंत्री के बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित आवास पर पहुंच कर गिरिडीह सांसद तथा गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए पूर्व वित्त मंत्री छत्रुराम महतो से बातचीत की।

मौके पर पेटरवार मुखिया दिनेश गुप्ता, बुंडू मुखिया पति रितेश सिन्हा, आजसु पार्टी बोकारो जिला उपाध्यक्ष संटू सिंह, जिला सचिव गोपाल महतो, विधायक प्रतिनिधि चंदन सिन्हा, कसमार प्रखंड के महानंद महतो, शंकर गुप्ता, मनोज शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *