Advertisement

कसमार के पूजा स्थलों पर सांसद प्रतिनिधि ने की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दुर्गा पूजा के अवसर पर गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि रितेश सिन्हा ने एक अक्टूबर को बोकारो जिला हद में कसमार प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के चरणों में माथा टेककर पूरे क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पूजा पंडालो का भ्रमण के क्रम में सांसद प्रतिनिधि सिन्हा कई गांवों और कस्बों के पूजा पंडालों में पहुंचे, जहां समितियों एवं स्थानीय रहिवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर पूजा व्यवस्था की जानकारी ली और बेहतर आयोजन के लिए उनकी सराहना की।

दौरे के क्रम में सिन्हा ने कहा कि दुर्गा पूजा न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि यह सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है। इस मौके पर हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि अपने क्षेत्र को विकास की राह पर आगे बढ़ाएं और समाज में सौहार्द बनाए रखें। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी सांसद प्रतिनिधि को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनहित के मुद्दों को सांसद तक उनकी बातो को पहुंचाकर समाधान का सार्थक प्रयास किया जाएगा।

पूरे भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। पूजा समितियों ने कहा कि उनके बीच जनप्रतिनिधियों का इस तरह आना एक सकारात्मक संदेश है। इससे उनके मनोबल में वृद्धि होती है। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कसमार प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो, महामंत्री आनंद महतो, अनिमेष जायसवाल, नीरज भट्टाचार्य, समीर भट्टाचार्य, सृष्टिधर महतो आदि शमिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *