अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सबलपुर हस्ती टोला में स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में स्थापित भगवान श्रीविष्णु के मंदिर का उद्घाटन किया गया।
मंदिर के संरक्षक व व्यवस्थापक विनोद राय ने 12 जुलाई को उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी के सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंदिर की ओर से विनोद बाबा ने उन्हें अंग -वस्त्र से सम्मानित किया।
मौके पर बाबा राम विनोद राय, सोनपुर दक्षिणी मंडल भाजपा अध्यक्ष दीपक शर्मा, रामशरण राय, हीरा राय , कृष्णा राय, संजय राय, बच्चू राय, पूर्व शिक्षिका शिवदुलारी कुंवर, केवरी कुंवर, सुशीला देवी, नैना कुंवर, सुशीला देवी एवं शत्रुघ्न व्यास उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply