Advertisement

सांसद प्रतिनिधि ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को श्रीराम मंदिर मोमेंटो से किया सम्मानित

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित शिक्षक कॉलोनी स्थित सांसद संपर्क केंद्र में 5 जनवरी को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में सांसद प्रतिनिधि राजीव कुमार मुनमुन ने सोनपुर में नवगठित भाजपा दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष दीपक शर्मा एवं नवनियुक्त सोनपुर नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू को राम मंदिर का मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल सिवान जिला भाजपा प्रभारी लालबाबू सिंह कुशवाहा, प्रदेश भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सह संयोजक सुनील कुमार सिंह, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी आशुतोष कुमार रितेश, नमामि गंगे के सारण जिला संयोजक सुनील दुबे, सुबोध कुमार सिंह, महेश कुमार, सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के सरपंच दिलीप शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

सांसद प्रतिनिधि राजीव मुनमुन सहित सभी कार्यकर्ताओं ने इसके लिए प्रदेश एवं जिला भाजपा नेतृत्व को भी साधुवाद एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सोनु सिंह, सचिन, अविनाश शर्मा, जयंत कुमार सिंह, शेर सिंह, राजेश कुमार राज, हर्षवर्धन, अभिमन्यु कुमार सिंह, ललित कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह पिंकु, दीनानाथ सिंह, चुनचुन कुमार, कुणाल कुमार सिंह, शैलेश शर्मा, नन्दन कुमार सहित अन्य कार्यकर्त्तागण शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *