Advertisement

झारखंड व् बंगाल के सांसद ने किया सेवाती मेला का उद्घाघाटन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड व् बंगाल की सीमा पर बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड क्षेत्र में स्थित सेवाती घाटी मेला का 17 जनवरी को उद्घाटन किया गया। मेला का विधिवत उद्घाटन गिरिडीह सांसद तथा पुरलिया(प. बंगाल) सांसद ज्योतिर्मय महतो ने संयुक्त रूप से किया। यहां उपस्थित सांसदों व् विधायक को मेला समिति द्वारा 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

ज्ञात हो कि बंगाल और झारखंड के बीच स्थित सवाती घाटी में उक्त मेला कई वर्षों से चलता आ रहा है। जिससे स्थानीय रहिवासियों द्वारा यहां की संस्कृति को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। बंगाल के सेवाती घाटी में झारखंड का मेला में मानवता की पहचान बढ़ता है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में गोमियां विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि इस मेले को आनेवाले समय में और विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां बंगाल और झारखंड के कोने-कोने से पर्यटक आकर उक्त मेला का आनंद उठाते हैं।

मौके पर जिला परिषद सदस्या बबिता कुमारी, जिप सदस्य अमरदीप महाराज, समाज सेवी कौशल्या देवी, मुखिया सरिता देवी, पंचायत समिति सदस्य, दर्जनों वार्ड सदस्य, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य काशीनाथ सिंह, नरेंद्र कुमार महतो, बिनोद कश्यप, लक्ष्मीकांत महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र महतो, आदि।

मनोज कुमार महतो, राकेश कुमार महतो, उमेश कुमार जयसवाल, जितेंद्र महतो, उमेश कुमार मुंडा, संजय कुमार महतो, घनेश्याम महतो के अलावा उड़ीसा की गायिका उर्मिला मोहंती को सुनने के लिए सैकड़ो की संख्या में दर्शक सुनने के लिए उमड़ी भीड़ व् कई गणमान्य सेवाती मेला में उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *