Advertisement

सांसद ने टीएसएफ द्वारा निर्मित नोवामुंडी कॉलेज भवन का किया उद्घाटन

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। सिंहभूम लोकसभा सांसद गीता कोड़ा ने 15 जुलाई को नोवामुंडी कॉलेज की नई इमारत का उद्घाटन की। उक्त निर्माण टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) द्वारा किया गया था। नए भवन में तीन कक्षाएँ हैं।

उद्घाटन के अवसर पर मौजूद अन्य गणमान्य जनों में सोनाराम सिंकू, जगन्नाथपुर विधायक अतुल कुमार भटनागर, जीएम (ओएमक्यू), टाटा स्टील सुनील चंद्रा, सर्कल ऑफिसर मनोजीत विश्वास, प्रिंसिपल नोवामुंडी कॉलेज तुलसीदास गणवीर, यूनिट लीड टीएसएफ पांडु सुरेन, निसार अहमद, सनथ प्रधान तथा कॉलेज कमेटी के सदस्य शामिल थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुए सांसद कोड़ा ने न केवल कॉलेज के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बल्कि पुस्तकालय और अन्य आवश्यक आवश्यकताओं के लिए भी टीएसएफ के योगदान की सराहना की।इससे पहले छह नई कक्षाओं के निर्माण के अलावा टीएसएफ ने कॉलेज में एक डिजिटल लाइब्रेरी भी स्थापित की है, जिसमें 3500 छात्र हैं।

महाप्रबंधकअतुल कुमार भटनागर ने कोल्हान विश्वविद्यालय स्तर पर शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साधुवाद दी। कार्यक्रम में स्थानीय शिक्षक और छात्र भी शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *